गली बॉय का दूसरे दिन भी रहा शानदार क्लेक्शन , पद्मावत को भी छोड़ा पीछे

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली ब्वॉय ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की। सिंबा के बाद रणवीर सिंह की ये लगातार दूसरी फिल्म है जिसने अपने कलेक्शन से सभी को हैरान कर दिया है।

फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आलिया भट्ट और कल्कि केकलां की मुख्य भूमिका है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई गली ब्वॉय को इसका पूरा फायदा भी मिला। खासकर मेट्रो सिटी में इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

फिल्म क्रिटिक्स तरण आदर्श के मुताबिक, ओपनिंग डे पर कमाई के मामले में गली ब्वॉय ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और सिंबा के बाद सबसे ज्यादा कमाई के मामले में ये दूसरे नंबर पर है।

सिंबा ने ओपनिंग डे पर 20.72 करोड़, गली ब्वॉय ने 19.40 करोड़, पद्मावत ने 19 करोड़, गुंडे ने 16.12 करोड़ और गोलियों की रासलीला: रामलीला ने 16 करोड़ कमाए थे।

फिल्म को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, दूसरे दिन यानी शुक्रवार को गली ब्वॉय ने कुल 12.50 से 13 करोड़ तक कमाई करने में कामयाब रही। माना जा रहा वीकेंड में इसके कलेक्शन में उछाल आ सकता है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.