‘अब कोई शांति-अहिंसा नहीं सिर्फ बदला चाहिए’ : कंगना रनौत

पुलवामा हमले का दर्द पूरे देश में फैल चुका है। ऐसे में पूरा बॉलीवुड भी इस कायरतापूर्ण हमले पर सहम गया है और ट्वीट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर कर शहीदों को श्रद्धांजलि दे उनके परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर रहा है।

कई बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब कंगना रनौत का भी इस हमले पर खून खौल उठा है और एक इंटरव्यू में उन्होंने बदला लेने के बात तक कह डाली है… कंगना इन दिनों फिल्म ‘मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर सुर्खियों में हैं।

पिंकविला को दिए अपने इंटरव्यू में कंगना ने इस हमले पर कहा ‘ पाकिस्तान ने यह कायरतापूर्ण हमला कर बहुत बड़ी गलती की है, उसने हमारी सुरक्षा पर ना केवल हमला किया है बल्कि उसने हमे खुलेआम चुनौती भी दी है, हमारे आत्मसम्मान को दुखदायी चोट पहुंचाई है

साथ ही शांति के मापदंडो का अपमान किया है, अब एक निर्णायक कदम की जरूरत है, ऐसे में जो अहिंसा और शांति की बात करे उसे चांटा मारना चाहिए, सभी के मुंह को काला किया जाना चाहिए।’

कंगना का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ उन्होंने शबाना आजमी और जावेद अख्तर के पाक में कार्यक्रम रद्द करने पर बोला, ‘ इस तरह कार्यक्रम रद्द करना हैरान करता है, यह वही लोग हैं जो टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक है, जब उरी हमले के बाद पाक कलाकारों पर रोक लगी हुई तो कराची में कार्यक्रम का क्या मतलब बनता है,

अपनी छवि बचाने के लिए ये ऐसा कर रहे हैं, बता दूं कि फिल्म जगत में भी कई देशद्रोही भरे पड़े हैं, जो पाकिस्तान का हौंसला बढ़ा रहे हैं, ऐसे में एक बार फिर ठोस कदम उठाने की जरूरत है, अब पाकिस्तान को खाक में मिलाना ही हमारा मकसद होना चाहिए।’

इससे पहले कई बॉलीवुड स्टार्स ने इस हमले की कड़ी निंदा की थी। इसमें अनुपम खेर से लेकर अक्षय कुमार ने हमले में शहीद हुए जवानों के परिजनों के लिए संवेदनाएं व्यक्त कर इसे कायरपूर्ण बताया।

bollywood

वहीं, देशवासियों की रूह कंपा देने वाले इस कायर हमले पर सिद्धू का शर्मनाक बयान आया है उन्होंने पाकिस्तान की तरफदारी करते हुए कहा चंद बुरे लोगों की वजह से पूरे देश को कैसे जिम्मेदार ठहराया जा सकता है, यह हमला वाकई में कायरता का सबूत है और मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और ऐसी कोई भी हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जो दोषी है उसे सजा मिलनी ही चाहिए।’

tv show

देशवासियों का गुस्सा पहले ही सातवें आसमान पर हैं और सिद्धू के इस तरफदारी बयान ने आग में घी डालने का काम किया है। सिद्धू के बयान पर लोगों ने कॉमेडियन कपिल शर्मा को सोशल मीडिया पर घेरना शुरू कर दिया है।

उनका कहना है कि अगर कपिल ने शो से सिद्धू को नहीं निकाला तो वह सोनी चैनल हटवा लेंगे, या फिर शो ही नहीं देखेंगे। सिद्धू के इस बयान की सोशल मीडिया पर खूब आलोचना हो रही है। यूजर्स खुलेतौर पर कपिल को चेतावनी और धमकी देने में लगे हुए हैं कि अगर शो चलाना है तो सिद्धू को निकालो।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.