भागलपुर. दारोगा बहाली के बाद अब भागलपुर पुलिस बीपीएससी और जेपीएससी की प्रारंभिक परीक्षाओं की नि:शुल्क तैयारी कराएगी। बुधवार को जिला स्कूल के सभागार में पुलिस पाठशाला की कक्षाओं की शुरूआत हुई। इस पाठशाला में 75 अभ्यर्थी हैं।
एसएसपी आशीष भारती और प्रशिक्षु आईएएस करणजोत सिंह ने संयुक्त रूप से पुलिस पाठशाला की शुरुआत की। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि अभ्यर्थी बीपीएससी में हिन्दी-अंग्रेजी किसी माध्यम से तैयारी कर सकते हैं। सभी टॉपिक को कवर करना जरूरी है।
गणित से भी प्रश्न पूछे जाते हैं, जो 10 अंकों होता है। एक सवाल को हल करने के चक्कर में ज्यादा समय निकल जाता है और दस सवाल छूट जाते हैं। इसलिए स्मार्ट तरीके से पढ़ाई करने की जरूरत है। करंट अफेयर्स, बिहार का इतिहास, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र के सिलेबस की जानकारी जरूरी है। इन विषयों के टॉपिक को ज्यादा से ज्यादा कवर करें।