MUZAFFARPUR : शहीदों के सम्मान में कैंडल मार्च, लगे पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे

MUZAFFARPUR (ARUN) : जम्मू कश्मीर के पुलगावा में आतंकी हमले के दौरान शहीद हुए देश के 42 सैनिकों के बलिदान से पूरा देश मर्माहत हैं, लोग गुस्से में हैं. देश के साथ-साथ बिहार के कई जिलों समेत मुजफ्फरपुर में शहीदों के लिए कैंडल मार्च निकला गया. आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लगातार देशभर से आवाजें बुलंद हो रही हैं. इसमें मुस्लिम समुदाय से लेकर विभिन्न राजनीतिक व गैर राजनीतिक संगठन भी शामिल है.

हमले में 42 जवानों की शहादत से पूरे बिहार के नेता, अधिकारी से लेकर आम लोग, बच्चे, बुजुर्ग और नौजवान सभी इसका बदला चाहते हैं. मुजफ्फरपुर में कई संगठनो के तत्वावधान में युवा, बच्चे समेत सीनियर सिटिज़न ने मसूद और इमरान खान की तस्वीरों के साथ पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और दोनों के ऊपर जूते बरसाए. बाद में पाक झंडा के साथ दोनों के पुतलेनुमा सिर को आग के हवाले कर दिया. सभी का कहना है कि भारत सरकार इस हमले का करारा जबाब दे.

पुरे शहर में वीर जवानों की शहदन पर अश्रुपूरित नेत्रों के साथ तमाम व्यवासियों ने-अपनी दुकानें बंद रखी. आज दिन भर समस्त शहर में मातम का सा माहौल देखने को मिला. शहर भर के व्यवसयियों ने स्वतः ही अपनी-अपनी दुकानें बंद कर शहीदों के सम्मान में अपने-अपने तरीकों से श्रद्धांजलि अर्पित की.

मुजफ्फरपुर के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा समेत कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मोमबत्ती जलाकर पुलगावा में हुए आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.

शहर के विभिन्न राजनैतिक संगठन, संस्थाएं, युवा और नौजवानों में हाथ में तिरंगा लेकर शहीद सैनिकों के सम्मान में श्रद्धांजलि देने हेतु शहर बंद करने की अपील करते नज़र आये. मोतीझील, सरैयागंज, कल्याणी समेत सभी मुख्य चौक चौराहों पर देशभक्ति के जज्बे से सराबोर और इतनी बड़ी संख्या में देश के सैनिकों के बलिदान से मर्माहत युवा खून के बदले खून, एक के बदले 10 सर लाएँगे, पाकिस्तान मुर्दाबाद, इमरान खान, मसूद अज़हर मुर्दाबाद और वीर शहीद जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान रहा.

मुजफ्फरपुर के एक मुस्लिम संगठन ने इसी क्रम में ऐलान किया है कि आतंकी अजहर मसूद और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान का सिर कलम करके लाने वाले शख्स को संगठन 50 करोड़ का इनाम देगा.

जम्मू कश्मीर में CRPF जवानों पर हुए हमले के बाद देश भर में गम और पाकिस्तान के कायराना हरकत से गुस्से का माहौल है. इतने जवानों हुए हमले के बाद लोग सरकार से कड़े कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. देश भर में सभी जगहों के शिक्षण संस्थानों, समाजसेवियों, अधिवक्ताओं और विभिन्न दलों के लोगों ने कैंडिल मार्च निकालकर और शोक संवेदना प्रकट कर आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की. हमले के बाद लोगों ने सड़कों पर उतर कर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन किया तथा नम आंखों से शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई.

उधर पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए मसौढ़ी के तारेगना डीह निवासी संजय कुमार सिंह का शव सेना के वाहन पर प्रशासन के चाक चौबंद सुरक्षा के बीच पैतृक घर मसौढ़ी पहुंचा जहां शहीद के दीदार के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा. इससे पूर्व शहीद संजय सिन्हा और शहीद रतन ठाकुर के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से पटना एयरपोर्ट लाया गया. पटना एयरपोर्ट पर राज्यपाल लालजी टंडन, सीएम नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशिल कुमार मोदी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. शहीदों के पार्थिव शरीर के पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही भारत माता की जय के नारे लगाये गए. शहीदों को गार्ड ऑफ ऑर्नर देने के बाद उन्हें अंतिम विदाई दी गई. शहीद संजय सिन्हा और शहीद रतन ठाकुर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा. शहीद संजय सिन्हा का अंतिम संस्कार फतुहा के त्रिवेणी घाट जबकि शहीद रतन ठाकुर का अंतिम संस्कार भागलपुर कहलगांव गंगा घाट पर होगा.

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिवारों की मदद के लिए रिलायंस फाउंडेशन ने कहा है कि पूरा रिलायंस परिवार इस अमानवीय आतंकवादी हमले के खिलाफ 130 करोड़ भारतीयों के साथ खड़ा है. शहीदों के प्रति हमारी कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में, रिलायंस फाउंडेशन उनके बच्चों की शिक्षा और रोजगार की पूरी जिम्मेदारी लेता है. इसके साथ ही उनके परिवार की आजीविका का भी जिम्मा लेता है.

वही बिहार सरकार की ओर से पुलवामा हमले में शहीद जवान संजय कुमार सिन्हा और रतन कुमार ठाकुर के परिवारवालों को 36 -36 लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया गया है. ये सहायता राशि वर्तमान में 11 लाख रुपये के मुआवजे के प्रावधान के साथ अतिरिक्त 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे. आज ही सीएम नीतीश ने घोषणा की है कि शहीदों के परिवार की सहायता के लिए सरकार नए नियम बनाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि शहीदों की बेटियों की शादी की खर्च भी बिहार सरकार उठाएगी. इतना ही नहीं सरकार शहीदों के बच्चों, परिजनों के साथ बुजुर्गों का भी खयाल रखा जाएगा. इसके तहत उनके इलाज का भी खर्च भी बिहार सरकार ही उठाएगी.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.