अब T-Series तक पहुंचा #PulwamaAttack का आक्रोश, Atif और Rahat fateh के गाने गायब

भारत देश पुलवामा आतंकी हमले को लेकर गुस्से में है. हमले में पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का हाथ होने के चलते लोग पाकिस्तान से नाराज हैं.

जब-जब भारत के पाकिस्तान के साथ सम्बन्ध ख़राब होते हैं तो इसका सीधा असर कलाकारों पर भी पड़ता है.

लोग भी पाकिस्तानी कलाकारों का बहिष्कार करने की बात करते हैं. इस बार सिर्फ बात नहीं की है बल्कि एक्शन भी लिया गया है.

T-series ने राहत फ़तेह अली खान और आतिफ असलम के गाने अपने चैनल से हटा लिए हैं.

ये एक्शन लिया है पूरी दुनिया में Youtube Subscribers के मामले में दूसरे नंबर की कंपनी T-Series ने. गाज गिरी है ATIF-ASLAM और Rahat Fateh Ali Khan पर. T-Series ने अपने चैनल से दोनों कलाकारों के नए गानों को अनलिस्ट कर दिया है. इसका मतलब ये है कि अब आतिफ के गाने कोई तभी देख सकता है जब उनके पास गाने का डायरेक्ट लिंक हो. अनलिस्ट करने के बाद चैनल के सर्च रिजल्ट में नया गाना नहीं खोजा सकता है |

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading