VAISHALI : अपराधियों के निशाने पर स्वर्ण व्यवसायी, 10 लाख रुपए की लूट के बाद हत्या

HAJIPUR : वैशाली में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है. जिले में बेख़ौफ़ अपराधियों के निशाने पर अधिकतर ज्वेलर्स व आभूषण कारोबारी ही आ रहे हैं. लगातार हो रही अपराधिक घटनाओं से व्यापारी वर्ग दहशत में है. हाल में हुई कई आपराधिक घटनाओं के की जांच अभी चल ही रही है कि रविवार की रात जिले में एक और वारदात हो गई है. लालगंज थाना क्षेत्र में अपराधियों ने लूट के दौरान एक स्वर्ण व्यवसायी की हत्या कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम की है. लालगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर हाईस्कूल के पास अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसाई की हत्या कर दी. इस दौरान अपराधी मौके से करीब तीन लाख रूपये लूट कर फरार हुए बताए जा रहे हैं. हत्या की सूचना पुलिस को मिली है. मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है. शनिवार को ही गोरौल बाजार स्थित एलआईसी ऑफिस से सशस्त्र अपराधियों ने 10 लाख रुपए नगद लूट लिया था. बताया गया कि अपराधियों ने घटना को ऐसे अंजाम दिया कि इस दौरान शाखा में बैठे लोगों को लूट की भनक तक नहीं लगी. पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शनिवार की रात को ही गोरौल में छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में लिया जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बीते गुरुवार की देर शाम अपराधियों ने नगर थाना क्षेत्र के ही अंजानपीर चौक स्थित एक ज्वेलरी दुकान से करीब एक लाख रूपये के आभूषण लूट लिए थे. इस दौरान दो अपराधी दुकान में ग्राहक बनकर घुसे और हथियार के बल पर आभूषण लूट कर आराम से फरार हो गए. इस माह की शुरुआत में ही 2 फरवरी को बेखौफ अपराधियों ने हाजीपुर शहर में एक ज्वेलरी दुकान में डाका डाल दो करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषणों को लूट लिया था. इस घटना में एक स्कॉर्पियो पर सवार करीब आधा दर्जन अपराधी संलिप्त बताए गए थे. घटना रात करीब 8:00 बजे हुई थी जब दुकानदार आधा शटर गिराकर अपना हिसाब-किताब कर रहे थे. इस मामले में पुलिस को आंशिक सफलता हाथ लगी है. रविवार को ही पुलिस द्वारा बताया गया है कि इस मामले में 3 लोगों को अरेस्ट किया गया है, जिनसे लूटी गई 6 किलो चांदी बरामद हुई है. पुलिस के अनुसार इनके पास से लूट में प्रयोग किया गया वाहन और हथियार भी बरामद हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading