करियर की पहली फिल्म से 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुके कार्तिक आर्यन के पैर इन दिनों जमीं पर नहीं हैं। कार्तिक की फिल्म ‘लुका छिपी’ जल्द रिलीज होने वाली हैं। पहली ही फिल्म से फिल्म मेकर्स की पहली पसंद बन चुके कार्तिक ने फिल्म के जबरदस्त हिट होने के बाद एक ऐसी बात बताई जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

कार्तिक आर्यन ने मिड डे को दिए गए इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया। कार्तिक आर्यन ने बताया – ‘सोनू की टीटू की स्वीटी के बाद मुझे एक फिल्म के लिए 10 करोड़ ऑफर हुए थे। मैं रोल के साथ खुद को मैच नहीं कर पा रहा था इसलिए मैंने इस ऑफर को मना कर दिया।
मुझे पैसा नहीं चाहिए। मैं इस हालत में नहीं हूं जहां मुझे पैसों की ज्यादा जरुरत हूं।’ वहीं कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि कार्तिक ने ‘सोनू की टीटू की स्वीटी’ के हिट होते ही अपनी फीस में इजाफा कर दिया है। रिपोर्ट की मानें तो कार्तिक की फीस पहले 35 लाख थी और अब उन्होंने इसे 3 करोड़ कर दिया है।

इस बात का खुलासा तब हुआ जब फिल्म मेकर लव रंजन, प्रोड्यूसर कुमार मंगत और अभिषेक पाठक ने कार्तिक को ‘प्यार का पंचनामा 3’ के लिए अप्रोच किया। वहीं ऐसी खबरें आ रही हैं कि जल्द ही इस फिल्म का अनाउंसमेंट हो सकता है।
अग फिल्म ‘लुका छिपी’ की बात करें तो यह 1 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन लीड रोल में हैं। ‘लुका छुपी’ फिल्म को लक्ष्मण उतरेकर ने डायरेक्ट किया है।
