सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल की गौशाला रोड शाखा के प्रांगण में दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रथम दिवस के आयोजन का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन एस. चन्द्रा , निदेशक अमिताभ चंद्रा , प्राचार्य श्री आमोद कुमार दत्त, सीनियर एकेडेमिक इंचार्ज श्रीमती आशा किरण,रमना शाखा की इंचार्ज श्रीमती अलका झा , किंडरगार्डन की इंचार्ज श्री मती लिपि सिंह एवं गौशाला जूनियर शाखा की इंचार्ज श्रीमती मार्शल दत्त के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

उसके बाद अमर जवान शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। तदुपरांत किंडर गार्टन की इंचार्ज श्रीमती लिपि सिंह के द्वारा अभिभावकों को विद्यालय की विशेषताओं से अवगत कराया गया। उन्होंने अपने संभाषण में यह कहा कि पढ़ाई–लिखाई के साथ–साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेना बच्चों के चहुमुखी विकास के लिए अति आवश्यक हैं।

आज सेंट जेवियर्स जूनियर शाखा एवं किंडर गार्टन शाखा के छात्र–छात्राओं द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए जिनमे नृत्य, संगीत एवं नाटक की प्रस्तुति दर्शायी गयी । छात्र एवं छात्राओ ने अपनी कला का प्रदर्शन कर दर्शनदीर्घा में उपस्थित लगभग तीन हज़ार अभी अभिभावको का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के प्रारंभ से अंत तक विद्यालय परिसर दर्शको एवं अभिभावकों से भरा रहा। वैसे तो सभी कार्यक्रम एक से बढ़कर एक थे, लेकिन जिन कार्यक्रमों ने दर्शकों एवं निर्यातक मंडली को सबसे अधिक प्रभावित किया , वे हैं– डिस्को, डार्क हॉर्स, माइम ऑन मोबाइल एडिशन , हनुमान चालिसा, बुलिया (इंस्टूमेंटल) एवं आर्मी एक्ट की प्रस्तुति।

आज के कार्यक्रम का समापन रमना शाखा की इंचार्ज श्रीमती अलका झा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ । श्रीमती झा ने सभी अभिभावकों, शिक्षक–शिक्षिकाओ तथा अतिथिगण के सहयोग हेतु अपना आभार व्यक्त करते हुए छात्र–छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अपनी शुभकामना वक्त की। श्रीमती झा ने कल सेंट जेवियर्स गौशाला शाखा छात्र–छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कलाकारों का उत्साह बढ़ाने हेतु अभिभावकों को आमंत्रित किया।