पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी सलमान की फिल्म

भारत में हर स्तर पर पाकिस्तान का विरोध किया जा रहा है। इस बीच पाकिस्तान से एक्टर सलमान खान के लिए बुरी खबर है जो उनके फैंस को भी निराश कर सकी है। बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ कटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी और कॉमेडियन सुनील ग्रोवर जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। खबरों की मानें तो फिल्म ‘भारत’ इस साल ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। लेकिन खबर है कि अब यह फिल्म पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी।

इंडिया की तरह पाकिस्तान में भी भाईजान की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। पाकिस्तान में दर्शक उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार करते हैं। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने कलाकारों की चिंता को देखते हुए बीते साल मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान ने एक सर्कुलर जारी किया था। जिसके मुताबिक, पाकिस्तान में कोई भी भारतीय फिल्म ईद से दो दिन पहले से लेकर दो हफ्तों बाद तक रिलीज नहीं होगी।

बताया जा रहा है कि ईद के मौके पर पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान की फिल्म ‘दि लीजेंड ऑफ मौला जट्ट’ सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यही वजह रही जो सलमान खान की ‘रेस 3’ भी पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकी थी। मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेंशन एंड ब्रॉडकास्टिंग ऑफ पाकिस्तान के इस सर्कुलर से सलमान खान की ‘भारत’ की रिलीज पर भी खतरे के बादल मंडराने लगे हैं।

Salman Khan

फिलहाल पाकिस्तान में ‘भारत’ की रिलीज डेट बदली जाएगी या नहीं इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया। वहीं इस बात को भी लेकर भी सस्पेंस है कि पाकिस्तान की ओर से हो रहे आतंकी हमलों के बीच सलमान खान फिल्म ‘भारत’ को पाकिस्तान में रिलीज करते भी हैं या नहीं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.