सिद्धू को शो से बाहर निकाले जाने पर कॉमेडी किंग ने दिया बड़ा बयान…

पुलवामा हमले पर नवजोत सिंह सिद्धू का विवादित बयान बयान तूल पकड़ चुका है। खबर है कि अपने इस बयान के चलते सिद्धू को ‘द कपिल शर्मा शो’ हटा दिया गया है। कॉमेडियन कपिल शर्मा बीते सोमवार को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी पहुंचे थे।

इस दौरान पत्रकारों ने सिद्धू को शो हटाने के बारे में सवाल किया तो कपिल उनकी तरफदारी करते दिखे। एक मीडिया चैनल से बातचीत में कपिन ने कहा- ‘मुझे लगता है कि कोई ठोस हल निकलना चाहिए। यह छोटी-छोटी चीजें होती हैं न कि उसको बैन कर दो, सिद्धूजी को शो से निकाल दो।

आप मुझे बोलो कि अगर सिद्धूजी को निकालने से इस मसले का हल हो जाता है तो सिद्धूजी खुद इतने समझदार हैं कि खुद ही चले जाएंगे। ‘लोगों को गुमराह किया जाता है। हैशटैग चला दिया जाता है ।मुझे लगता है कि मुद्दे की बात करो, यदि वाकई समस्या है तो उस पर फोकस करो।

आप यूथ का ध्यान डायवर्ट कर रहे हैं कि ताकि हम असली मुद्दे से भटक जाएं।

कपिल शर्मा

पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन की बात पर कपिल बोले- ‘हम इन सब चीजों में सरकार के साथ हैं, लेकिन फिर भी एक स्थायी समाधान की जरूरत है। पुलवामा में जिन लोगों ने कायराना तरीके से हमारे जवानों को शहीद किया, उनको ढूंढ-ढूंढ कर मारना चाहिए, इसमें पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है।’

कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाने वाले नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि भारत-पाकिस्तान मसले का हल बातचीत से ही हो सकता है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.