उच्चतम न्यायालय ने एससी-एसटी मामले पर दलीलों की अंतिम सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख तय की

उच्चतम न्यायालय ने एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन अधिनियम, 2018 को चुनौती देने वाली याचिका पर दलीलों की अंतिम सुनवाई के लिए 26 मार्च की तारीख तय की है।

इस कानून के तहत एससी-एसटी के खिलाफ अत्याचार करने के आरोपी को अग्रिम जमानत के प्रावधान को खारिज कर दिया गया है। इसके अलावा पिछले साल 20 मार्च को आए फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका पर भी फैसला आएगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.