PATNA : चार IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, मुजफ्फरपुर सिटी SP का भी हुआ ट्रांसफर

PATNA : बिहार सरकार ने एकबार फिर से चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। जिन चार आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है उसमें दीपक बर्णवाल, सत्यप्रकाश, राकेश कुमार और रमण कुमार चौधरी शामिल है। मधुबनी एसपी रहे दीपक बर्णवाल को औरंगाबाद का नया एसपी बनाया गया है। वहीं औरंगाबाद में तैनात रहे एसपी सत्यप्रकाश को मधुबनी भेजा गया है। मुजफ्फरपुर के नगर एसपी रहे राकेश कुमार को बीएमपी 8 बेगूसराय में पदस्थापित किया गया है। जबकि बोधगया के डीएसपी रहे रमण कुमार चौधरी का स्थानांतरण करते हुए पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय का सहायक बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading