BSNL के इस प्लान में, 64 दिनों तक रोज 3.2 जीबी डाटा मिलेगा

भारत संचार निगम लिमिटेड ने 98 रुपये वाले प्लान को अपडेट करने के बाद अपना एक और लोकप्रिय प्लान अपडेट किया है। BSNL का यह प्लान सिर्फ प्री-पेड ग्राहकों के लिए है और इसकी वैधता 64 दिनों की है।

तो आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में विस्तार से…

सबसे पहले BSNL के इस प्लान की कीमत की बात करें तो इस प्लान की कीमत 349 रुपये है और इसकी वैधता 64 दिनों की है। इस प्लान में ग्राहकों को पहले 64 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन अब कंपनी ने इसकी वैधता 10 दिन बढ़ा दी है। BSNL के इस प्लान में 64 दिनों तक रोज 3.2 जीबी डाटा मिलेगा।

इस प्लान के तहत सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी, हालांकि इस प्लान के तहत आप मुंबई और दिल्ली सर्किल में फ्री कॉलिंग नहीं कर पाएंगे।

BSNL के इश प्लान की टक्कर जियो के 349 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें 105 जीबी डाटा मिलता है और 70 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान में रोज 100 मैसेज मिलते हैं और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading