राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पुलवामा आतंकी हमले को लेकर दोबारा केस दर्ज किया है। इसी के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पुलवामा आतंकी हमले की जांच औपचारिक रूप से अपने हाथ में ली है। एनआईए की 12 सदस्यीय टीम सीएफएसएल (सेंट्रल फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी) के एक्सपर्ट के साथ पहले से ही श्रीनगर में कैंप कर रही है।

इससे पहले एनआईए की टीम पुलवामा हमला स्थल से सैंपल ले चुकी है। एनआईए अब तक की जांच में सामने आए संदिग्धों से पूछताछ करने की तैयारी भी कर रही है। इसके अलावा टीम जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और अन्य एजेंसियों की मदद भी ले रही है।
