गली बॉय के कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली, केवल इतने करोड़ का किया बिजनेस

रणवीर सिंह बड़े पर्दे पर अपने अलग-अलग किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीतते आए हैं। एक बार फिर से उन्होंने साबित कर दिया है कि फिलहाल उन्हें टक्कर दे पाना काफी मुश्किल है। ना केवल क्रिटिक्स बल्कि दर्शक भी उनकी फिल्मों को काफी अच्छा रिस्पॉन्स दे रहे हैं। साल 2018 की शुरुआत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी का दमदार रोल किया।

साल के आखिर में वो सिंबा में पुलिसवाले के किरदार में दिखे। अब रणवीर रैपर बने नजर आ रहे हैं। बता दें कि रणवीर को असल जिंदगी में भी रैप का का काफी शौक है। शायद यही वजह रही कि पर्दे पर यह किरदार निभाना उनके लिए आसान था।

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, बुधवार को हालांकि इसके कलेक्शन में 30 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह केवल 5.75 करोड़ का बिजनेस करने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म 7 दिन में कुल 94.90 करोड़ जुटाने में कामयाब रही। ‘गली ब्वॉय’ को देश में कुल 3,350 स्क्रीन्स मिले हैं जबकि विदेशों में यह 751 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है।

‘गली ब्वॉय’ फिल्म रैपर डिवाइन और नेजी की जिंदगी से प्रेरित है। देश में रिलीज से पहले ‘गली ब्वॉय’ को बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाया गया, जहां उसे जबरदस्त रिस्पांस मिला।

रणवीर सिंह की ये फिल्म लगातार तीसरी हिट बनने जा रही है। इससे पहले साल 2018 में रिलीज हुई पद्मावत और सिंबा ने कमाई के रिकॉर्ड को तोड़ते हुए उन्हें सुपरस्टार की लिस्ट में खड़ा कर दिया। गली ब्वॉय के हिट होने के बाद रणवीर सिंह की हैट्रिक फिल्म हो जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.