ऐ दिल है मुश्किल’ और ‘कपूर एंड संस’ जैसी बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुके पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज हुआ है। खबरों मानें तो एक्टर पर बेटी को पोलियो की दवा न पिलाने की वजह से एफआईआर दर्ज हुई है। बेटी को पोलियो की दवा पिलाने से अभिनेता फवाद खान की पत्नी ने इंकार कर दिया, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंच गया है।’
पाकिस्तानी वेब साइट डॉन की खबर के अनुसार, लाहौर पुलिस ने पोलियो टीम की लिखित शिकायत पर कार्रवाई की। पोलियो टीम फैसल शहर में स्थित अभिनेता खान के घर बच्ची को पोलियो की दवा पिलाने गई थी, लेकिन इस दौरान उनकी पत्नी ने बच्ची को दवा पिलाने से मना कर दिया बल्कि ‘इसका विरोध किया और इसके बाद टीम के साथ अभद्र व्यवहार किया।’

इसके बाद उनपर पाकिस्तान पेनल कोर्ट की धारा 269 (जिंदगी में खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने के लिए लापरवाही से काम करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी के संक्रमण को फैलाने की संभावना है), 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा), 186 (लोक सेवक के निष्पादन में बाधा डालने का अपराध, सार्वजनिक शुल्क) और 188 (पाकिस्तान के लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश देने के लिए अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पाकिस्तान दुनिया के उन तीन देशों में से एक है जो पोलियो की बीमारी से प्रभावित है। इसके अलावा दो देश नाइजीरिया और अफगानिस्तान भी हैं। पोलियो से अपंग होने या मौत का खतरा रहता है।
