स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10+ और गैलेक्सी एस10e लॉन्च, जाने इसकी खासियत

तमाम लीक्स और दावे वाली रिपोर्ट्स के बाद सैमसंग ने आखिरकार अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस10, गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एस10ई को लॉन्च कर दिया है।

आइए जानते हैं तीनों फोन की खासियतों के बारे में….

Samsung Galaxy S10 में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। इस फोन में 6.1 इंच की QHD+ कर्व्ड डायनेमिक एमोलेड इनफिनिटी ओ डिस्प्ले मिलेगी जिसकी आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है।

Samsung Galaxy S10

इसके अलावा इस फोन में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर है जिसकी क्लॉक स्पीड 2.8GHz है, हालांकि अलग-अलग देशों में अलग-अलग प्रोसेसर के साथ इसे पेश किया जाएगा। इस फोन में 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी और 512 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकेगा।

फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे है जिनमें 12 मेगापिक्सल का 77 डिग्री एंगल वाला, 12 मेगापिक्सल का 45 डिग्री एंगल वाला टेलीफोटो लेंस और 16 मेगापिक्सल का 123 डिग्री एंगल वाला अल्टा वाइड लेंस है। इ

सके साथ 10x डिजिटल जूम मिलेगा। वहीं सेल्फी के लिए आपको 10 मेगापिक्सल का f/1.9 अपर्चर वाला कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा के लिए डिस्प्ले में एक छेद दिया गया है फोन पर आप 4के वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं।

samsung galaxy s10

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की कनेक्टिविटी और कीमत
फोन में हर्ट रेट सेंसर, जीपीएस, कंपास, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, 3.5एमएम का हेडफोन जैक, टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट और 3400mAh की बैटरी है। गेमिंग के लिए डॉल्बी एटम और फास्ट वायरलेस चार्जिंग 2.0 मिलती है।

सैमसंग गैलेक्सी एस10 की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एस10 की शुरुआती कीमत 899.99 अमेरिकी डॉलर यानि करीब 63,900 रुपये है और यह फोन प्रिज्म ब्लैक, प्रिज्म ब्लू, प्रिज्म ग्रीन और प्रिज्म व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा।

इस फोन की बिक्री 8 मार्च से अमेरिका में शुरू होगी, वहीं प्री-ऑर्डर 21 फरवरी से शुरू हो गई है। बता दें कि सैमसंग गैलेक्सी एस10 के साथ कंपनी ने गैलेक्सी एस10 प्लस और गैलेक्सी एसई को पेश किया।

गैलेक्सी एस10ई में 5.8 इंच की डिस्प्ले है और गैलेक्सी एस10प्लस में 6.4 इंच की डिस्प्ले है। इन फोन में भी वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।गैलेक्सी एस10 प्लस की शुरुआती कीमत $999.99 यानि करीब 71,000 रुपये और गैलेक्सी एस10ई की शुरुआती कीमत 53,300 रुपये है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.