अलीगढ़ : पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तसवीर को लेकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय एक बार फिर चर्चा में है, गौरतलब है कि कुछ महीनों पहले इसपर विवाद हुआ था और उसके बाद जिन्ना की तसवीर हटा दी गयी थी. इस बार विवाद से बचने के लिए विश्वविद्यालय ने गांधी जयंती के अवसर पर विश्वविद्यालय में आयोजित एक प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की ग्रुप फोटो प्रदर्शित किये जाने पर लाइब्रेरियन को नोटिस जारी किया है.
नक्सली प्रवीर दा और सनातन बास्की को फांसी की सजा से बौखलाये माओवादी, पोस्टर साटकर दी यह धमकीएएमयू के प्रवक्ता शाफे किदवई ने गुरुवार को बताया कि गांधी जयंती पर हर साल की तरह इस बार भी विश्वविद्यालय में शुरू हुई सात दिवसीय प्रदर्शनी में जिन्ना और महात्मा गांधी की सामूहिक तसवीर लगाये जाने पर लाइब्रेरियन और प्रदर्शनी के क्यूरेटर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया. उन्होंने कहा कि एएमयू अब जिन्ना को लेकर किसी और विवाद में नहीं पड़ना चाहता.
किदवई ने कहा कि प्रदर्शनी में महात्मा गांधी के साथ जिन्ना की सामूहिक तसवीर लगाये जाने पर अलीगढ़ से भाजपा सांसद सतीश गौतम ने आपत्ति दर्ज कर उन्हें हटाने की मांग की थी. इस पर एएमयू प्रशासन ने दो तसवीरें हटा लीं.