भभुआ/कुदरा. कुदरा के प्रभारी थानेदार नागेंद्र पासवान को मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने शराब के नशे में बुधवार देर रात उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई कुदरा क्षेत्र के ग्रामीणों की दी गई सूचना पर की गई। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद मेडिकल जांच के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरा लाया गया। जांच के क्रम में सब इंस्पेक्टर के शराब पीने की पुष्टि होने पर गिरफ्तार कर लिया गया। मामला बुधवार देर रात करीब 12:00 बजे की है।
सुबह होते ही पूरे जिले में सब इंस्पेक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार किए जाने की खबर फैल गई। सब इंस्पेक्टर को कुदरा थाने से ही उत्पाद संशोधित एक्ट 41 ए के तहत 50 हजार का बॉन्ड भरा कर बेल बांड पर छोड़ दिया गया। गिरफ्तार आरोपी 2009 बैच का सब इंस्पेक्टर है जो पिछले कई वर्षों से कुदरा थाने में तैनात था। मामले को लेकर कुदरा सब इंस्पेक्टर अनूप कुमार ठाकुर ने आरोपी सब इंस्पेक्टर के खिलाफ कुदरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
थाने में ही अनाप-शनाप बक रहा था सब इंस्पेक्टर
कुछ ग्रामीण देर शाम करीब 9:00 बजे जब कुदरा थाने में पहुंचे थे तो आरोपी सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में पूरी तरह झूठ था और अनाप-शनाप बक रहा था। जिसके बाद मोहनिया डीएसपी उसे गिरफ्तार करने के लिए कुदरा आ पहुंचे जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया ।
मोहनिया डीएसपी ने कहा कार्रवाई के लिए एसपी से की गई अनुशंसा
मोहनिया डीएसपी रघुनाथ सिंह ने कहा शराब बंदी के बाद शराब पीना गैरकानूनी है। शराब के नशे में पकड़े गए सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार करने के बाद उस पर कार्रवाई करने के लिए एसपी से अनुशंसा की गई है।
प्रशासनिक महकमे में दिन भर होती रही चर्चा
जैसे ही जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों को यह सूचना मिली कि कुदरा सब इंस्पेक्टर शराब के नशे में गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के छोटे अधिकारी से लेकर बड़े अधिकारी तक आश्चर्यचकित हो गये। कुछ पुलिस अधिकारी बात करते देखे गए हैं कि बुधवार को गोपालगंज थानेदार को शराब सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं कुदरा सब इंस्पेक्टर को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया।
क्वाटर से निकले तो मुंह से शराब की गंध आ रही थी
थाने को दिए गए आवेदन में अनूप ठाकुर ने बताया है कि देर रात करीब 11:45 बजे मोहनिया एसडीपीओ रघुनाथ सिंह कुदरा थाने पहुंचे। कहा कि उन्हें तत्काल नागेंद्र पासवान के लालापुर स्थित क्वार्टर पर चलना है।