राजधानी पटना में बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ किया गया, कई राज्यों से आएं विशेषज्ञ देंगे ट्रेनिंग

राजधानी पटना स्थित सरदार पटेल भवन के सभागार में शुक्रवार को बिहार पुलिस सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर बिहार के मुख्य सचिव दीपक कुमार ,डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ,डीजी सुनील कुमार ,अरविंद पांडे ,एस के सिंघल, आलोक राज एवं एडीजी(सीआईडी) विनय कुमार ने द्वीप प्रजोजल्लित कर किया।

यह पुलिस सप्ताह 22 फरवरी से 27 फरवरी तक मनाया जाएगा। इसमें इनडोर और आउटडोर प्रोग्राम को शामिल किया गया हैं।

अपराध एवं अनुसंधान विभाग द्वारा आयोजित इस प्रोग्राम में ट्रेनिंग देने के लिए कई राज्यों से विशेषज्ञ आएं हैं ।

वहीं प्रतिदिन एडीजी, आईजी ,एवं एसपी ,राउंडअप ट्रेनिंग देंगे।

डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने बताया कि पुलिस सप्ताह के दौरान चुनाव, स्पीडी ट्रायल,अपराध अनुसंधान और कई महत्वपूर्ण मामलों पर पुलिस की बैठक निरंतर की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.