पुलवामा अटैक/ खुफिया सूचना की कमी के चलते पुलवामा में हुआ आतंकी हमला

जैश-ए-मोहम्मद का आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार जिसने कि 14 फरवरी को सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था। वह खुफिया एजेंसी की लिस्ट में सी श्रेणी का आतंकवादी था। यानी उसे बहुत कम घातक माना गया था। उसके आतंकवाद रोधी एजेंसियों के रडार से बाहर होने का सबसे बड़ा कारण मानवीय गुप्त सूचना का कमजोर होना था।

पिछले पांच सालों में देसी मुखबिरों पर पाकिस्तान ने कई आक्रामक हमले किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार आधिकारिक दस्तावेजों में डार को आतंकवादियों की सूची में बेहद कम खतरनाक के तौर पर रखा गया था। दिसंबर 2018 को अपडेट किए गए डाटाबेस से पता चला है कि कामरान और फरहान की उपस्थिति के बारे में कोई सूचना नहीं थी। दोनों पाकिस्तानी जैश के कमांडर्स थे और उन्हें सोमवार को सुरक्षाबलों ने पुलवामा में हुई मुठभेड़ में मार गिराया था।

जैश कमांडरों के मामले में सुरक्षाबल उनकी पहचान को लेकर संघर्ष कर रहे थे क्योंकि उनके बारे में कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। आतंकवाद रोधी एक अधिकारी ने कहा, ‘हम उनकी असली पहचान को लेकर अस्पष्ट थे क्योंकि पाकिस्तानी सेना और आईएसआई आतंकी अभियानों के लिए उनके कोड नाम रखती है।

आतंकियों की तरफ बढ़ते जवान

आईएसआई हर आतंकी को जानबूझकर कई उपनाम देती है जिससे कि हमें गुमराह किया जा सके। वह अमूमन अबु, गाजी आदि उपनामों का इस्तेमाल करती है जिससे कि उलझन पैदा हो सके। यही वजह है कि हमें नहीं पता था कि अब्दुल राशिद गाजी नाम का कोई आतंकी है जो कथित तौर पर आईईडी विशेषज्ञ है और उसने आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार को प्रशिक्षित किया था।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.