केंद्र केअधिकारियों के रवैये से नाराज मुख्यमंत्री नीतीश ने शिवाला-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण खुद ही करा लेने का कर दिया ऐलान

पटना. केंद्र सरकार के अधिकारियों के रवैये से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाला-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण खुद ही करा लेने का ऐलान कर दिया है।मुख्यमंत्री शुक्रवार को 300 नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

आज तक नहीं मिली केंद्र से राशि
नीतीश ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि पिछले 2 साल में नेशनल हाइवे के मरम्मत के काम पैसा अब तक केंद्र सरकार से नहीं मिला है। केंद्र सरकार से फंड की मांग करते रहेंगे। इसके अलावा नीतीश ने बोधगया में इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बनाने का भी ऐलान किया।

मैं नेहरु का फॉलोवर नहीं, गांधीजी को मानता हूं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि मैं नेहरु का फॉलोवर नहीं हूं। मैं गांधीजी, जयप्रकाश नारायण और लोहिया को फॉलो करता हूं। हालांकि देश की आजादी में नेहरुजी की भूमिका है और सभी लोग उनका सम्मान करते हैं। नीतीश जवाहरलाल नेहरु पथ को लोगों द्वारा बेली रोड कहे जाने पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये बातें कही।

शिवाला-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण कराएगी राज्य सरकार

केंद्र सरकार के अधिकारियों के रवैये से आहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवाला-बिहटा एलिवेटेड रोड का निर्माण खुद ही करा लेने का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री शुक्रवार को 300 नवनियुक्त सहायक अभियंताओं के उन्मुखीकरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम लिए बिना ही मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय मंत्री तो राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तैयार हैं। लेकिन उनके अधिकारी काम नहीं करने दे रहे हैं। अब हम अपने पैसे से बिहटा तक एलिवेटेड सड़क बनवाएंगे। हम केंद्र के अफसरों के फैसले का बहुत इंतजार नहीं कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहटा एयरपोर्ट तक के लिए शिवाला से एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट पर जब बात की जाती है तो केंद्रीय मंत्री कहते हैं कि आइडिया अच्छा है। वे सैद्धांतिक रूप से इसे स्वीकार करते हैं लेकिन उनके अधिकारी काम होने नहीं देते।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading