विश्व की दूसरी बड़ी और एशिया की सबसे बड़ी पोल्ट्री फीड बनाने वाली इंडोनेशिया की कंपनी जाफा की भारतीय इकाई जाफा कॉमफेड इंडिया प्राइवेट लिमिटेड बिहार में अपने 5 साल पूरे होने पर, अपने कई सारे उत्पादों की लॉन्चिंग एवं बिहार झारखंड के अपने वितरकों की मीट का आयोजन उत्तर बिहार के हृदयस्थली मुजफ्फरपुर के आइकॉन रिसोर्ट में किया.। इस मौके पर कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रसाद वाग अपने पुराने 5 वर्ष के सफलता की कहानी विस्तारपूर्वक बताते हुए कहा की फैक्ट्री का शिलान्यास अप्रैल 2013 मुजफ्फरपुर और वैशाली के बीच चकजादो मे हुई जो अगस्त 2014 से काम करना शुरू किया ।

यहां तकरीबन ढाई सौ लोगों की टीम अपनी सेवाएं दे रही है उनकी मेहनत से 7000 मीट्रिक टन प्रति माह पोल्ट्री फीड का उत्पादन कर रही है ।उन्होंने यह भी कहा की बिहार झारखंड यूपी एवं नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में हमारे उत्पाद की पहुंच सुगमता से हो रही है। किसानों का विश्वास को बनाए रखने में आज हम सक्षम है। उन्होंने अपने कंपनी के सर्वश्रेष्ठ वितरकों का सम्मान भी किया। जो सीधे तौर पर किसानों से जुड़े हैं ,अमियो नाथ ने बिहार में कंपनी की सफलता पर सरकारी तंत्र की भूमिका को सराहना करते हुए कहा की हमेशा से बिहार सरकार की उद्योग विभाग इकाई ने हमेशा से प्रोत्साहन किया है ।इस मौके पर अल्ट्रा फिड…..नामक प्रोडक्ट की लॉन्चिंग की गई ।उत्पादों की विशेष तकनिकी जानकारी पुणे महाराष्ट्र पोल्ट्री विशेषज्ञ डॉक्टर मंजू एवं डॉक्टर महेंद्र देशपांडे द्वारा उपस्थित वितरकों एवं किसानों को दी गई ।