लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी, पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया

मिग-21 के क्रैश होने पर बडगाम के एसएसपी का कहना है कि घटनास्थल पर तकनीकी टीम जल्द पहुंच जाएगी और तथ्यों का पता लगाएगी। अभी तक दो शव बरामद किए गए हैं। लेह, जम्मू, श्रीनगर और पठानकोट हवाईअड्डों पर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

सुरक्षा कारणों के चलते एयरस्पेस निलंबित कर दिया गया है। कई कमर्शियल उड़ानें भी होल्ड पर हैं। पाकिस्तान ने भारतीय वायुसीमा का उल्लंघन किया है। पीटीआई के मुताबिक पाकिस्तान ने बम भी गिराए हैं। ये घुसपैठ जम्मू कश्मीर के आसपास की गई है।

सरकारी की ओर से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। राजनाथ सिंह-अजित डोभाल के बीच चल रही बैठक खत्म हो गई है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लॉक में उच्चस्तरीय बैठक हो रही है। जम्मू कश्मीर के बडगाम में वायुसेना का लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है।

दिल्ली में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, गृह सचिव, रॉ और खुफिया ब्यूरो चीफ के साथ राजनाथ सिंह की बैठक है। रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, सेना चीफ जनरल बिपिन रावत, वायुसेना प्रमुख बीएस धनोआ और नेवी चीफ सुनील लांबा के साथ बुधवार को बैठक करेंगी। ये बैठक सशस्त्र बलों के लिए महत्वपूर्ण प्रस्ताव को लेकर होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.