विदेश मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, विमान का पायलट लापता

पाकिस्तान और भारत के बीच सीमा पर लगातार बढ़ रहे तनाव के बीच विदेश मंत्रालय ने प्रेसवार्ता की। यहां एयर वाइस मार्शल आरजीके कपूर भी मौजूद थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने बताया कि भारत ने कल पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर आतंक विरोधी कार्रवाई की थी।

यह कार्रवाई विश्वसनीय सबूतों के आधार पर की गई थी कि जैश भारत में और हमले कर सकता था। इस आतंक रोधी कार्रवाई के जवाब में पाकिस्तान ने आज सुबह अपनी वायुसेना का प्रयोग कर भारत के सैन्य ठिकानों पर हमला किया।

हमारी सतर्कता के चलते हमने पाकिस्तान के प्रयासों को नाकाम कर दिया। रवीश कुमार ने कहा कि पाकिस्तानी वायुसेना की पहचान होते ही भारतीय वायुसेना ने तुरंत जवाब दिया। इस हवाई कार्रवाई में पाकिस्तानी वायुसेना के एक फाइटर विमान को हमारी वायुसेना के मिग 21 ने मार गिराया।

पाकिस्तानी विमान को पाकिस्तान की ही सीमा में गिरते हुए देखा गया। इस कार्रवाई में हमने अपना एक मिग 21 विमान खो दिया। विमान का पायलट लापता है। पाकिस्तान ने दावा किया है वह उनकी हिरासत में है। हम तथ्यों की जांच कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading