
MUZAFFARPUR : मंगलवार की बीती रात अहियापुर थाना क्षेत्रांतर्गत गरहा चौक पर हुए भीषण सड़क दुर्घटना में 55 वर्षीय मो० शकील की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने माड़ीपुर में सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दुर्घटना में मो० शकील की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, वहीं ऑटो चालक पक्की सराय निवासी मो. सगीर का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। मृतक के परिवार में सिर्फ 6 बच्चियां ही है, जिसको लेकर स्थानीय लोग मुआवजे एवं परिवार की किसी एक बेटी को सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना पर मौके पर पहुंचे अंचलाधिकारी और काजीमोहम्मदपुर थानाध्यक्ष ने आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझा कर शांत करवाया एवं यथासंभव प्रशासनिक मदद का आश्वासन दिया. काजीमोहम्मदपुर पुलिस एवं अंचलाधिकारी ने मौके पर पीड़ित परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि का चेक भी मुहैया करवाया। इस बीच जाम की सूचना मिलते ही क्यूआरटी प्रभारी आर पी गुप्ता भी दल-बल समेत पहुँच गए और राहगीरों को जाम से हो रही परेशानियों से निजात दिलाने में मदद की.

बता दे की बीते मंगलवार को गरहा चौक पर हथौड़ी से लौट रहे ऑटो चालक मो. सगीर के ऑटो में पीछे से एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी थी. बताया जाता है की कार पर बेनीपट्टी के इंस्पेक्टर सवार थे, जो ज़ख़्मी हो गए थे. दुर्घटना के बाद उन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया था. पर कुछ स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उन्हें सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया. ऑटो चालक मो. सगीर ने बताया की वो माड़ीपुर निवासी अपने साथी मो. शकील के साथ जेल चौक से सवारी लेकर हथौड़ी से लौट रहा था, जिस दौरान दुर्घ’टना हुयी. दुर्घटना में मो. शकील की मौके पर ही मृ’त्यु हो गयी.
