जम्मू-कश्मीर के बडगाम में बुधवार सुबह MI-17 हेलिकॉप्टर क्रैश में कानपुर के पायलट दीपक पांडे शहीद हो गए। फोन पर बेटे की शहादत की खबर सुनते ही मां बेहोश हो कर गिर पड़ीं। वहीं, बूढ़े पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। शहीद दीपक 20 दिन की छुट्टी बिताकर पिछले हफ्ते ही ड्यूटी पर लौटे थे।
बिलखते हुए पिता ने कहा, वो मेरा इकलौता बेटा था। उसकी शादी के लिए मैं घर बनवा रहा था। जाते वक्त मुझसे बोल गया था कि पापा मां का ख्याल रखना, मैं जल्द लौटूंगा। लेकिन उससे पहले उसकी शहादत की खबर आ गई।कानपुर के चकेरी थाना क्षेत्र स्थित मंगला विहार निवासी राम प्रकाश पांडे प्राइवेट जॉब करते थे।

परिवार में पत्नी रमा पांडे और बेटा दीपक था। पिता ने बताया कि दीपक बचपन से ही पढ़ाई में अच्छे थे। 12वीं पास करने के बाद ही सितंबर, 2012 में उनका एयरफोर्स में सिलेक्शन हो गया था। उनकी पहली पोस्टिंग जामनगर में थी। श्रीनगर में दूसरी पोस्टिंग थी
यह सुनते ही मेरी आंखों के सामने अंधेरा छा गया। उन्होंने बताया कि दीपक 20 फरवरी को ही छुट्टियां खत्म कर श्रीनगर लौटे थे।शहीद दीपक ने मां से वादा किया था कि अगली बार जब वह छुट्टियों में घर आएंगे, तो शादी के लिए उनकी पसंद की लड़की देखेंगे।

इकलौते बेटे को खोने के गम से मां सदमे में है। वह एक ही बात कह रही है, तूने मझसे वादा किया था। अब कब आएगा मेरा लाल।शहीद दीपक ने मां से वादा किया था कि अगली बार जब वह छुट्टियों में घर आएंगे, तो शादी के लिए उनकी पसंद की लड़की देखेंगे।
पिता ने बताया कि मंगलवार शाम 8 बजे फोन पर उनकी दीपक से आखिरी बार बात हुई थी। उन्होंने दीपक से पूछा था कि क्या उन्होंने खाना खा लिया। जिस पर बेटे ने कहा कि नहीं, अब जा रहा हूं। जब उन्होंने वहां के हालात के बारे में पूछा, तो बेटे ने कुछ भी नहीं बताया था।
