वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश का मदरसा तालीम-उल-कुरान के चार मकान तबाह

पुलवामा आतंकी हमले के 12 दिनों बाद 26 फरवरी की सुबह को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश ए मोहम्मद के ठिकानों को तबाह कर दिया. वायुसेना की इस कार्रवाई के बाद कई इंटरनेशनल मीडिया नुकसान के दावों पर रिपोर्ट की है. इस बीच रडार के माध्यम से आई तस्वीरों में साफ-साफ दिख रहा है कि वायुसेना की कार्रवाई में जैश ए मोहम्मद का चार मदरसा बुरी तरह तबाह हो गया था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अधिकारी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कहा, ”एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान ने मदरसे को क्यों सील किया? मदरसे का मुआयना करने पत्रकारों को तुरंत जाने की अनुमति क्यों नहीं दी गई? हमारे पास रडार से ली गई तस्वीर है, जिससे पता चलता है कि मदरसा को गेस्ट हाउस की तरह भी इस्तेमाल किया जाता था और यहां मौलाना मसूद अजहर (जैश चीफ) का भाई रहता था. एक L शेप के मकान में आतंकी ट्रेनर रहते थे. एक दो मंजिला मकान में छात्रों को रखा जाता था. अन्य मकान में ट्रेनिंग पाए आतंकियों को रखा जाता था. जिसे बम से उड़ा दिया गया.”

उन्होंने तस्वीरों को जारी करने को लेकर कहा कि यह पूरी तरह से सरकार का फैसला होगा. ये तस्वीरें सैटेलाइट तस्वीरें की तरह साफ नहीं हैं, क्योंकि उस दिन घने बादल थे. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन को इस तरह अंजाम दिया गया जिससे कि आम नागरिकों को किसी तरह का नुकसान न हो. वायुसेना को एकदम सटीक जानकारी थी.

Radar imagery on Indian Air Force's Air Strike at Jaish e Mohammad madrasa

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद जब भारत ने जवाबी कार्रवाई का फैसला किया तब से बालाकोट भारतीय खुफिया एजेंसियों के निशाने पर था, जो जेईएम का ठिकाना है. पुलवामा हमले की साजिश बालाकोट आतंकी शिविर में ही बनाई गई थी.

विदेश सचिव विजय. के. गोखले ने मंगलवार को कहा था, “इस अभियान में बड़ी संख्या में जेईएम आतंकी, प्रशिक्षक, शीर्ष कमांडर और फिदायीन हमले के लिए प्रशिक्षण ले रहे जिहादी समूह मारे गए हैं.”

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.