…तो इस वजह से ट्रोल हुए अक्षय कुमार, यूजर्स बोले- ‘बंद करो फर्जी देशभक्ति’

बीते महीने 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे।

अक्षय कुमार ने भी इसमें अपना योगदान देते हुए 5 करोड़ रुपए ‘भारत के वीर’ एप के माध्यम से देने का ऐलान किया था। पुलवामा हमले में शहीद जवान जीत राम गुर्जर की पत्नी सुंदरी देवी को अक्षय कुमार ने 15 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का फैसला किया था। एक अखबार से बातचीत में शहीद के भाई विक्रम सिंह ने मदद के लिए अक्षय का शुक्रिया अदा किया।

इस बीच आर्थिक मदद देने के बाद अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रहे हैं। भारत के साथ पाकिस्तान के चल रहे विवाद के बीच अक्षय कुमार ने अपनी आने वाली फिल्म ‘केसरी’ के गाने ‘सानू कहंदी’ रिलीज किया है। इस गाने को अक्षय ने जैसे ही अपने ट्विटर पर शेयर किया सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।

गाना रिलीज करने पर कई लोगों ने उनकी आलोचना की तो कई ने मजाक बनाया।

kesari

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- ‘सर मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं, लेकिन मुझे नहीं लगता है कि भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही टेंशन के दौरान आपको इस तरह के ट्वीट करने की जरूरत है।’

वहीं दूसरे ने लिखा- ‘अक्षय इस तरह की फार्जी देशभक्ति दिखाना बंद करें। आप यहां अपनी फिल्मों से रुपए कमाने आए हैं।’

इनके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स ने और भी कई कमेंट किए हैं।

बात करें अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ की तो इस में फिल्म अक्षय के साथ अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं। यह फिल्म 21 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.