ट्रेन सेवा बहाल करने पर सहमत होने के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिये रवाना होगी

भारत और पाकिस्तान के अपनी-अपनी ओर से ट्रेन सेवा बहाल करने पर सहमत होने के बाद समझौता एक्सप्रेस ट्रेन रविवार को दिल्ली से पाकिस्तान के लिये रवाना होगी। विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पाकिस्तान की ओर से रिहा करने के अगले दिन यह घोषणा की गयी।

अधिकारी ने बताया कि भारत से पहली ट्रेन तीन मार्च को चलेगी। उल्लेखनीय है कि भारतीय वायुसेना द्वारा की गई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपनी ओर से ट्रेन सेवा रद्द कर दी थी, जिसके बाद भारत ने भी 28 फरवरी को समझौता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रद्द कर दिया था।

ट्रेन रविवार को भारत की ओर से चलेगी जबकि पाकिस्तान की ओर से यह सोमवार को वापसी यात्रा के लिये लाहौर से चलेगी। भारत की ओर से ट्रेन दिल्ली से अटारी के लिये और पाकिस्तान की ओर से ट्रेन लाहौर से वाघा तक चलती है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.