कपूर खानदान में अगले महीने ही बजेगी शहनाई, जल्द ही होगी रणबीर और आलिया की शादी

ऋषि कपूर इन दिनों यूएस में रहकर अपना इलाज करवा रहे हैं । ऋषि को बीमारी क्या है, इस बारे में किसी को जानकारी नहीं है । मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषि कैंसर का इलाज करवा रहे हैं । हालांकि ऋषि ने कैंसर होने की बात से हमेशा इनकार किया । अब ऋषि कपूर भारत लौटने वाले हैं ।

इस बात की जानकारी उनकी पत्नी नीतू कपूर ने सोशल मीडिया के जरिए दी । ऋषि कपूर इस महीने के आखिर तक भारत लौटेंगे । इसके अलावा मीडिया में एक खबर और आ गई है । भारत आने के बाद ऋषि सबसे पहले अपने बेटे रणबीर कपूर की शादी आलिया भट्ट से करवाएंगे । रणबीर की शादी करवाना उनकी प्राथमिकता है।

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कपूर फैमिली चाहती है कि दोनों जल्द शादी के पवित्र बंधन में बंध जाएं । इसके चलते रणबीर और आलिया जल्द ही शादी कर सकते हैं । दोनों का परिवार पंडित से भी मिलने जाएगा । साथ ही उनसे शादी की डेट निकलवाएंगे ।

खबरों की मानें तो शादी की डेट अप्रैल में निकाली जाएगी ।

ranbir kapoor alia bhatt

इस कपल की शादी जल्द होने की खबर जानकर फैंस एक्साइटेड जरूर हो गए हैं । रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की इस साल होने की पूरी संभावना है । रणबीर-आलिया की फैमिली से भी उनके रिश्ते को मंजूरी मिल गई है ।

 

 

दोनों परिवारों के बीच मेल-जोल और करीबियां अक्सर देखने को मिलती हैं । पिछले दिनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के प्री वेडिंग के लिए आलिया-रणबीर साथ में स्विटजरलैंड गए थे ।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.