‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही,13वें दिन पार कर लिया 130 करोड़ का आंकड़ा

मल्टीस्टारर  फिल्म ‘टोटल धमाल’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है।  इस फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन 130 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं कृति सैनन और कार्तिक स्टारर ‘लुका छिपी’ ने अब तक 49.67 करोड़ का कलेक्शन किया है। लुका छुपी इसी शुक्रवार रिलीज हुई है।

यानि एक हफ्ते पूरे होने से पहले फिल्म ने करीब 50 करोड़ की कमाई कर ली है। पहले बात करते हैं टोटल धमाल की। ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्वीट से बताया कि दूसरे हफ्ते शुक्रवार को 4.75 करोड़, शनिवार को 7.02 करोड़, रविवार को 11.45 करोड़, सोमवार को 6.03 करोड़, मंगलवार को 3.20 करोड़ कमा लिए हैं।

फिल्म ने बुधवार को 3 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म बजट निकालने के बाद 30 करोड़ की कमाई कर चुकी है। इस तरह फिल्म ने 13 दिन के अंदर लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

अब तक के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते इस फिल्म ने 94.55 करोड़, शुक्रवार को 4.75 करोड़ और दूसरे शनिवार को 7.02 करोड़ का कलेक्शन किया। इस फिल्म का बजट करीब 90 से 100 करोड़ बताया जा रहा है।

‘टोटल धमाल’ माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म है जिसने 100 करोड़ रुपये क्लब में कदम रखा है। जल्द ही ये फिल्म 150 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी। अब बात फिल्म लुका छुपी की। कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म लुका छुपी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।

फिल्म ने पहले वीकेंड में 32.13 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। कमाई के मामले में फिल्म ने भारतीय बाजार में 49.67 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म में कृति सेनन, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक की मुख्य भूमिका है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.