जल्द ही, वीवो भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y91i करेगा लॉन्च, जानें कीमत…

चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y91i लॉन्च करने वाली है। Vivo Y91i को वीवो की मलेशिया और थाइलैंड की वेबसाइट पर लिस्ट भी कर दिया गया है। इन दोनों वेबसाइट से फोन के फीचर्स के बारे में भी जानकारी मिली है। वहीं कहा जा रहा है कि भारत में Vivo Y91i की शुरुआती कीमत 7,990 रुपये होगी।

इस फोन की कीमत की बात करें तो कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन मुंबई के मशहूर रिटेलर महेश टेलीकॉम के मुताबिक भारत में Vivo Y91i के 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,990 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 8,490 रुपये होगी

फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो मलेशिया और थाइलैंड की साइट पर लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन में डुअल नैनो सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड ओरियो 8.1 आधारित फनटच OS 4.5 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.22 इंच की HD+ आईपीएस वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। वहीं फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो पी22 प्रोसेसर मिलेगा।

Vivo Y91i

इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का मिलेगा। इस फोन में 4030 एमएएच की बैटरी मिलेगी और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, माइक्रो यूएसबी और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.