मुकेश अंबानी के बेटे आकाश की शादी 9 मार्च को श्लोका मेहता से हो गई । श्लोका हीरा व्यापारी रसेल मेहता की बेटी हैं। मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी को आलीशान बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 10 मार्च को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में रिसेप्शन पार्टी हुई ।

इस रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड की सभी बड़ी हस्तियों ने शिरकत की ।पार्टी का एक वीडियो सामने आया है । मुकेश अंबानी ने बेटे की रिसेप्शन पार्टी में स्पेशल परफॉर्मेंस देने के लिए अमेरिका के मशहूर पॉप बैंड मरून 5 को बुलाया था । बैंड के सिंगर एडम लिवाइन क्रून्स ने अपना पॉपुलर नंबर She Will Be Loved गाया । इस गाने पर आकाश और श्लोका ने रोमांटिक डांस भी किया ।

इसमें श्लोका गोल्डन गाउन में नजर आईं । वहीं आकाश ब्लैक सूट में दिखे । ‘मरून 5’ ने और भी कई पॉपुलर गाने गा समा बांध दिया । बता दें कि इससे पहले नीता अंबानी का डांस करते हुए भी एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नीता अंबानी ‘अच्युतम केशवम’ भजन पर रासलीला करती नजर आ रही हैं।
![]()
म्यूजिकल फांउटेन के बीच नीता अंबानी का डांस देख सभी हैरान रह गए । नीता अंबानी एक बेहतरीन डांसर हैं । इससे पहले अपनी बेटी ईशा अंबानी की शादी में भी वो डांस करती नजर आई थीं । एक बार फिर उन्होंने अपनी कला से लोगों को मोहित कर लिया । डांस खत्म होने के बाद मुकेश अंबानी खुद उन्हें लेने स्टेज पर पहुंचे ।
