मुजफ्फरपुर की बेटी सह प्रभात तारा बालिका उच्च विद्यालय की होनहार छात्रा रही रागिनी यादव कर रही समाज को सशक्त. रागिनी यादव लाडली सेवा सदन संस्थान के माध्यम से झुग्गियों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का कार्य करती हैं साथ ही साथ बच्चों को स्वास्थ्य,स्वच्छता पर्यावरण व खेलकूद जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर भी जागरूक करती है.

रागिनी एक सशक्त,जागरूक,जुझारू एवं आत्मनिर्भर महिला है अतः लाडली सेवा सदन के 50 से 60 बच्चों की शिक्षा का खर्च वह खुद उठा रही है एवं विभिन्न रचनात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से शिक्षा से वंचित लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक कर रही है.

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रॉकिंग दिवस क्लब के नेतृत्व में साक्षी केजरीवाल जैन की अध्यक्षता में दिनांक 10 मार्च “द जीटी रोड कनॉट पैलेस” दिल्ली में अवॉर्ड फंक्शन का आयोजन किया गया था जहां अलग-अलग क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रहे अथवा मुकाम हासिल कर चुके चयनित महिलाओं को सम्मानित किया गया जहां रागिनी के अमूल्य सामाजिक योगदानो के लिए आरडीसी विमेन अचीवर्स अवार्ड 2019 से नवाजा गया है! अचीवर्स की संख्या 15 थी एवं कुछ अवॉर्ड विभिन्न क्षेत्र में थे.

नारी सशक्तिकरण की क्षेत्र में मुजफ्फरपुर जिले से रागिनी ने शुरुआत की थी.. सशक्त नारी मंच का गठन कर सशक्त नारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन द्वारा, जहां किसान चाची समेत दर्जनों संघर्षशील महिलाओं को सम्मानित किया गया था.मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर बतौर पत्रकार रागिनी के कलम जोरदार चले इतना ही नहीं मुजफ्फरपुर की सड़क से लेकर दिल्ली के जंतर मंतर तक वह डटी रही उन मासूम 34 बच्चियों के इंसाफ में.

रागिनी यादव का सामाजिक कार्य बहुत ही प्रेरक नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनकी कोशिशें आज उनके लिए मुकाम बन चुकी है और रागिनी हर संघर्षशील महिला के लिये एक उदाहरण…अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिनांक 9 मार्च को दिल्ली पब्लिक लाइब्रेरी व काव्य सृजन महिला मंच दिल्ली द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आई.ए.एस इरा सिंघल जी द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्ती उपलब्धियों के लिए रागिनी को सम्मानित किया गया ।
