केरल में अब सुधार की जरूरत है, राज्य में कांग्रेस और वामदल अप्रासंगिक हो गए हैं : राजशेखरन

चुनाव लड़ने के लिए मिजोरम के राज्यपाल पद से इस्तीफा दे चुके कुम्मानम राजशेखरन मंगलवार सुबह करीब 10 बजे केरल पहुंचे। तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहां उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि केरल में अब सुधार की जरूरत है।

राज्य में कांग्रेस और वामदल अप्रासंगिक हो गए हैं। राज्य में और भी बड़े और गंभीर मुद्दे हैं, जिनमें सबरीमाला मंदिर भी हैं। भाजपा प्रत्याशियों की सूची अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा उन्हें केरल की किसी अहम लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। राजशेखरन को राजनीति में लाने से भाजपा को एक सीट का फायदा हो सकता है ऐसे अनुमान लगाए जा रहे हैं।

कुम्मानम राजशेखरन

65 वर्षीय राजशेखरन भाजपा प्रदेश इकाई के प्रमुख रह चुके हैं। इनका आरएसएस से काफी गहरा लगाव रहा है। पिछले साल 25 मई को मिजोरम के राज्यपाल बने थे। तभी से भाजपा कार्यकर्ता राजशेखन को फिर से राजनीति में लाने की मांग कर रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.