मनमोहन सरकार में 25 से 30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं लेकिन पार्टी ने कभी उसका प्रचार नहीं किया : गोविंद सिंह

मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार में मंत्री गोविंद सिंह ने एयरस्ट्राइक पर छिड़ी बहस के बीच मोदी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में सर्जिकल स्ट्राइक क्यों नहीं हुई। मनमोहन सरकार में 25 से 30 बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं लेकिन पार्टी ने कभी उसका प्रचार नहीं किया। मोदी षड्यंत्र कर के चुनाव जीतने के लिए प्रचार कर रहे हैं और सेना की छवि बिगाड़ रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री अनंतकुमार हेगड़े के बयान को लेकर भी मध्यप्रदेश के कांग्रेस मंत्री गोविंद सिंह ने उन्हें निशाने पर लिया है। सिंह ने कहा कि हेगड़े जी की मां और पिता जी का डीएनए लिया जाए और जांच की जाए कि उनकी जाति क्या है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करके किसी के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए, ऐसे लोगों की बात नहीं करना चाहता।

सोमवार को भाजपा नेता अनंतकुमार हेगड़े ने राहुल को मिश्रित नस्ल का बताते हुए पूछा था कि क्या वो अपने ब्राह्मण होने का डीएनए सुबूत देंगे। हेगड़े यहीं नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, “जब राजीव गांधी की हत्या हुई तो उनके शरीर के कई टुकड़े हो गए।

शरीर के टुकड़ों का डीएनए टेस्ट किया जाना था। सोनिया गांधी ने कहा कि प्रियंका का सैंपल लिया जाए राहुल का नहीं। ये रिकॉर्ड पर है। तो ये मिश्रित नस्ल का इंसान सुबूत मांग रहा है। भारतीय इस पार्टी को जीतने दें, इसका सवाल ही नहीं उठता।” हेगड़े, कर्नाटक के सिरसी में एक कार्यक्रम में बोल रहे थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.