MUZAFFARPUR : गायघाट में बस दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौ’त, 2 दर्जन घायल

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस पलटने से मौके पर ही एक व्यक्ति की मौ’त हो गई, वहीं दो दर्जन से अधिक यात्री घायल बताये जा रहे हैं.

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग डीह चौक पर स्थित दिल्ली लाईन होटल के पास आज अहले सुबह करीब 3 बजे पटना से अररिया जा रही एक चन्द्रलोक बस नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर गढ्डे मे पलट गई. दुर्घटना में एक की मौके पर ही द’र्दनाक मौ’त हो गई, जबकि 25 से ज्यादा यात्री घायल बताये जा रहे हैं. दुर्घटना के बाद अफरातफरी की स्थिति हो गई. गायघाट थानाध्यक्ष ने बताया कि दुर्घटना के बाद ड्राईवर व खलासी बस छोडकर फरार हो गया.

मृ’तक की पहचान पूर्णिया के बड़हरा थाना क्षेत्र के औराला निवासी स्व. महंत प्रकाश सिंह के 50 वर्षीय पुत्र ओमप्रकाश सिंह के रूप में की गई है. गायघाट थानाध्यक्ष ने मृतक के श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु एसकेएमसीएच भेजा.

स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल यात्रियों को इलाज हेतु पीएचसी में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही गायघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर राहत व बचाव कार्य में जुट गई और मामूली रुप से जख्मी यात्रियों को गंतव्य तक भेजने के लिये रास्ते से गुजर रहे अन्य बसों को रोक कर भिजवाने में मदद की. चन्द्रलोक बस नामक यात्री बस का नम्बर बीआर 03 के 4975 बताया जाता है. बस नंबर के आधार पर परिवहन कार्यालय के सहयोग से वाहन मालिक का नाम पता की जानकारी लेते हुये स्थानीय थाना प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जाँच में लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.