
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : होली पर्व को लेकर वरीय पदाधिकारियों के सख्त तेवर के बाद जिला प्रशासन द्वारा यातायात पुलिस, परिवहन विभाग और पुलिस बल द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. बनारस बैंक समेत कई इलाकों में चेकिंग के दौरान दर्जन भर वाहनों के चालान काटे गये, वाहनों के दस्तावेज, ड्राइविंग लाईसेंस की जिंच करते हुये गाड़ी की डिक्की, बैग, थैलों आदि की तलाशी ली गई.
वरीय पुलिस अधीक्षक ने अधीनस्थ सभी पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि बिना नम्बर के कोई भी वाहन, बाईकों पर ट्रिपल राइड, तेज़ गति से वाहन चलाने वालों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करें. इन में दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति अगर सही भी पाये जाते हैं फिर भी उनके वाहन होली तक पुलिस के क़ब्ज़े में रहेगी.

एसएसपी के निर्देशानुसार वाहन चेकिंग के दौरान कोई भी व्यक्ति शराब के अलावे भी अन्य किसी नशीले पदार्थ के सेवन किये हुये पकड़ा जाता है तो विधिसम्मत कार्रवाई करते हुये दोषी को जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाये. थानाध्यक्षों को निर्देश दिया जा चुका है कि होली पर्व के पूर्व ही किसी भी अराजक तत्वों, असामाजिक तत्वों से सामाजिक समरसता भंग होने का खतरा हो तो अविलंब कार्रवाई करते हुये उसे हिराहत में ले लिया जाये. हुड़दंदियों पर विशेष नजर रखते हुये कार्रवाई करें.

जिला प्रशासन द्वारा होली पूर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये जाने को लेकर और जिले की जनता को सुरक्षित भयमुक्त वातावरण देने को लेकर प्रतिबद्ध है. इसे लेकर एसएसपी द्वारा जिले भर में शराब कारोबारियों, अपराधियों व असामाजिक तत्वों के खिलाफ युद्धस्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. पुलिस की कार्रवाई से सबसे ज्यादा हड़कम्प शराब कारोबारियों के बीच व्याप्त है.

जिलेवासियों में प्रशासन के इस सराहनीय कदम से हर्ष है. उनका कहना है कि होली के दौरान नशे की वजह से सड़क दुर्घटनायें होती हैं, जिससे कई निर्दोष की जान चली जाती है, वहीं चौक चौराहों पर बाईक लेकर ट्रिपल लोडिंग बाईकर और नवयुवक हुड़दंग मचाते है. कम से कम इस पर लगाम लगाने में जिला प्रशासन का कदम स्वागतयोग्य है.
