उर्मिला मातोंडकर ने ‘ऑटो ड्राइवर’ बनकर मांगे वोट

उर्मिला मातोंडकर लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा है। उन्हें मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। उर्मिला जिस सीट से खड़ी हुई हैं वो भाजपा का गढ़ माना जाता है। ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि वो जनता के बीच कितनी पकड़ बना पाती हैं लेकिन उससे पहले उर्मिला प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहतीं।

urmila matondkar

चुनाव प्रचार के सिलसिले में उर्मिला गोरई इलाके में पहुंचीं जहां उन्होंने ऑटो चालकों से मुलाकात की। इस दौरान उर्मिला ने ऑटो वालों से उन्हें वोट देने की अपील की। उन्होंने ऑटो चलाते हुए तस्वीरें भी खिंचवाई जो कि सोशल मीडिया पर छाई रहीं। उर्मिला ने खुद भी ऑटो चलाते हुए तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ‘कोई ऑटो पर चलना चाहता है? शहर इन ऑटो वालों से चलता है।

Urmila Matondkar

बहुत ही अच्छा अनुभव रहा।’ 29 मार्च को उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली थी। कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने पर उन्होंने कहा कि ‘हमारे यहां स्कूली किताबों में लिखा जाता है कि हम सभी भाई-बहन हैं और मिलकर रहें लेकिन बीते पांच सालों में यह सब बदल गया है। नफरत की राजनीति ने सबकुछ बदल दिया है। मुझे लगता है कि मुझसे मेरे लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं और मैं इसी के खिलाफ राजनीति में आई हूं।’

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.