वीवो के वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू, इसमें है 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा

वीवो के वी सीरीज के नए स्मार्टफोन Vivo V15 की बिक्री भारत में शुरू हो गई है। इस फोन को फ्लिपकार्ट, अमेजन, पीटीएम मॉल जैसी साइट्स से खरीदा जा सकता है। इससे पहले इस फोन की प्री-बुकिंग हो रही थी। इससे पहले कंपनी ने भारत में वीवो V15 Pro लॉन्च किया है। वी15 प्रो की तरह की वीवो वी15 में पॉप अप सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम दी गई है।

Vivo V15

Vivo V15 की स्पेसिफिकेशन
इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट के साथ एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित फनटच ओएस है। वीवो वी15 में 6.53 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2340 पिक्सल है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक मेमोरी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है।

Vivo V15 का कैमरा
इस फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 32 मेगापिक्सल का पॉप अप सेल्फी कैमरा दिया गया है जिसका अपर्चर f/2.0 है। वहीं रियर पैनल पर तीन कैमरे हैं जिनमें एक 12 मेगापिक्सल का, दूसरा 8 मेगापिक्सल का और तीसरा 5 मेगापिक्सल का है।

Vivo V15

कैमरे के साथ आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (एआई) का सपोर्ट मिलेगा। इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी मिलेगी जो डुअल इंजन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा इस फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस/A-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा।

Vivo V15 की कीमत की बात करें तो इस फोन की कीमत 23,990 रुपये है और यह फ्रोजेन ब्लैक, ग्लैमर रेड और रॉयल ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगा। फोन के साथ मिलने वाले ऑफर्स की बात करें तो ग्राहकों को वन टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट फ्री में मिलेगी। इसके अलावा जियो की ओर से 3.3 टीबी डाटा मिलेगा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading