मुजफ्फरपुर : बिजली के हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौ’त

म्मुज़फ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के अयाची ग्राम मुहल्ले में मंगलवार की शाम एक मजदूर की हाईटेंशन तार के चपेट आने से मौत हो गई ।

मृतक की पहचान कांटी थाना क्षेत्र के लसगरीपुर निवासी रामसेवक पासवान के पुत्र धर्मेन्द्र पासवान के रूप में हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित लोगों का मुहल्ले में जमावड़ा हो गया ।



आपको बता दे की मृतक दो भाई था जिनमे एक भाई मानसिक रूप से विक्षिप्त है और दूसरा धर्मेन्द्र पासवान (मृतक) जिसके कंधो पर पुरे परिवार के भरण पोषण का भार था। मजदूर बीते तीन महीनों से यही काम कर रहा था।

मृतक के मकान मालिक की पहचान पूर्वी चंपारण के मधुबन गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के रूप में हुई।
आक्रोशित मुहल्ले के लोगों ने मकान मालिक के साथ मारपीट कर कपड़े भी फाड़ डाले।
मोके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Source: Arun Kumar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.