MUZAFFARPUR : कांटी में शातिर अपराधी मकडा़ गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : कांटी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक शातिर अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. गिरफ्तार अपराधी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी मकडा़ किसी अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहा है. सूचना के आधार पर कांटी पुलिस ने शेरना बस्तपुर गाँव में छापेमारी कर शातिर अपराधकर्मी कमरूदीन उर्फ मकड़ा को गिरफ्तार कर लिया. कांटी थाना के पुलिस निरीक्षक सह थानेदार कुन्दन कुमार ने बताया कि कमरूदीन उर्फ मकड़ा के पास से तलाशी के दौरान एक देशी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया है.

उन्होंने बताया कि मकड़ा ने पूछताछ में कई आपराधिक मामलों में अपनी संलिप्ता स्वीकार की और साथ ही अपने अन्य साथियों के नाम भी बताये हैं. जिसके आधार पर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है और बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिये प्रयासरत है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मकड़ा की निशानदेही पर कई मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई है जो संभवतः चोरी की प्रतीत होती है. बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जिला परिवहन कार्यालय से जानकारी जुटायी जा रही है. उन्होंने बताया कि पूर्व से मकड़ा का आपराधिक इतिहास रहा है, वह पूर्व में कई आपराधिक कांडों में जेल की हवा भी खा चुका है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.