मुज़फ़्फ़रपुर: पॉलीथिन के खिलाफ शहर में चला विशेष अभियान, दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से वसूला गया जुर्माना

मुजफ्फरपुर शहर में नगर निगम की टीम ने मंगलवार को पॉलिथीन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

जिसमे शहर की प्रमुख स्थल- स्टेशन रोड और कटही पुल सब्जी मंडी इलाके में छापेमारी कर दर्जनों दुकान में पॉलीथिन बरामद किया।
प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का यूज करने वाले दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से आर्थिक जुर्माना भी वसूला गया।



इधर कांटी नगर पंचायत क्षेत्र व साहेबगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी (बीपीएससी) कृष्ण भूषण कुमार ने कई  दुकानों में छापेमारी की एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया।



पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वाले कई दुकानदारों से जुर्माना लिया गया है एवं पॉलीथिन नही रखने की चेतावनी दी गई है और साथ ही उन्होंने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन की छापेमारी अभियान अभी लगातार जारी रहेंगी।

उन्होंने पूर्व में भी कांटी नगर क्षेत्र व साहेबगंज नगर क्षेत्र में पॉलीथिन की बरामदगी के लिए छापेमारी किये थे।

Source: Arun Kumar

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.