मुजफ्फरपुर शहर में नगर निगम की टीम द्वारा मंगलवार को पॉलिथीन के खिलाफ शहरी व ग्रामीण इलाकों में विशेष अभियान चलाया गया.
शहर के प्रमुख स्थल- स्टेशन रोड और कटही पुल सब्जी मंडी इलाके में छापेमारी कर दर्जनों दुकान से पॉलीथिन बरामद किया गया.
राज्य सरकार के प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का इस्तेमाल करने वाले दो दर्जन से अधिक दुकानदारों से आर्थिक जुर्माना भी वसूला गया.

इधर कांटी नगर पंचायत क्षेत्र व साहेबगंज नगर पंचायत क्षेत्र में कार्यपालक पदाधिकारी (बीपीएससी) कृष्ण भूषण कुमार ने कई दुकानों में सघन छापेमारी की एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद किया.
पदाधिकारी ने बताया कि प्रतिबंधित पॉलीथिन रखने वाले कई दुकानदारों से जुर्माना लिया गया है एवं पॉलीथिन नहीं रखने की चेतावनी दी गई है और साथ ही उन्होंने बताया कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामदगी को लेकर छापेमारी अभियान अभी लगातार जारी रहेंगी.
नगर निगम के अधिकारियों की टीम ने पूर्व में भी शहर के सुतापट्टी, पानी टंकी चौक और कांटी व साहेबगंज इलाकों में पॉलीथिन की बरामदगी के लिए छापेमारी किया था
Source: Arun Kumar