
MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले के कथैया थाना क्षेत्र के सघनपुरा में आशा कुमारी की कथित ह’त्या का मामला हत्या नहीं बल्कि आ’त्मह’त्या का निकला. पुलिस को मृ’तका आशा कुमारी के भाई बबन राय ने गाँव के दबंगों द्वारा ह’त्या की मनगढंत कहानी बतायी गयी थी. जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने नामजद आरोपियों में से तीन को गिरफ्तार कर गत सोमवार को जेल भेज दिया था. पुलिस छानबीन में मामला आ’त्मह’त्या का निकला है.

इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बयान जारी कर बताया की पुलिस अनुसन्धान के क्रम ये बात सामने आई है की परिजनों द्वारा प्रताड़ना से तंग होकर युवती ने आ’त्मह’त्या की थी. एसएसपी ने बताया की मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा था. पुलिस उपाधीक्षक पूर्वी कृष्ण मुरारी प्रसाद के नेतृत्व में गहनता से वैज्ञानिक आधार पर किये गये अनुसंधान के क्रम में छानबीन की गई तो युवती द्वारा आ’त्मह’त्या का मामला प्रकाश में आया. जांच में यह बात सामने आई की मृ’तका आशा का युवकों से मिलने जुलने और प्रेम सम्बन्ध का विरोध परिजनों द्वारा किया जाता था. घटना वाले दिन भी परिजनों द्वारा मृ’तका को प्रताड़ित किये जाने के संकेत मिले हैं. वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया की 29 मार्च को घटना के उपरांत साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के उद्देश्य से परिजनों ने पड़ोसियों की मदद से आनन फानन में डे’डबॉडी को बिना पुलिस को सुचना दिए ज’ला दिया गया और दो दिनों तक काफी सोच-विचार कर गत 31 मार्च को सम्बंधित थाने में मनगढ़ंत प्राथमिकी दर्ज़ कराई गई, जो सत्यता से परे है और वास्तविकता से इसका दूर-दूर तक कोई सम्बन्ध नहीं है. इस मामले में श’व जलाने, साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के आरोप में कार्रवाई की गयी है. अभी पुलिस जांच जारी है, जो भी दोषी होंगे वो बख्शे नहीं जायेंगे.

एसएसपी ने इस बात से स्पष्टतयः इंकार किया की युवती की पढाई कथित दबंगों द्वारा छुड़वा दी गयी थी. इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया की कोचिंग के नए बैच अभी हाल फ़िलहाल ही शुरू हुए हैं और मृ’तका आशा कोचिंग में मात्र तीन डेमो क्लास में ही भाग ली थी. मृतका के भाई बबन राय द्वारा जो भी मनगढंत बातें प्राथमिकी में बताई गई हैं, वे मामले को गंभीर बनाने और दुर्भावना से ग्रसित होकर निर्दोषों को फंसाने के उद्देश्य से कही गयी हैं.

गौरतलब हो की 31 मार्च को कथैया थाना क्षेत्र के सनपुरा गाँव निवासी आशा कुमारी की कथित रूप से ह’त्या कर दी गई थी. मृ’तका आशा कुमारी के भाई बबन राय ने पुलिस को बताया था की गरीब होने के कारण गाँव के ही कुछ दबंगों की आशा पर गलत निगाह थी. प्रतिभावान आशा पढ़-लिख कर कुछ बनना चाहती थी, जो गाँव के कुछ लोगों को खटक रहा था. वर्ष 2018 में मैट्रिक परीक्षा उत्तीर्ण कर उसने जैतपुर कॉलेज में दाखिला लिया था, जिसमें वह इण्टर द्वितीय वर्ष की छात्रा थी. उसकी पढाई छुड़वाने को लेकर कथित दबंगों द्वारा उसके ट्यूशन के शिक्षक को धमकी तक दी गई थी. उसने बताया की पुलिस तक मामला न पहुंचे इसलिए आरोपितों ने धमकी देते हुए उसे नशे की सुई दे दी थी. उनके दबाव में आनन फानन में आशा के श’व को जला भी दिया गया. इस मामले में मृतका के भाई बबन राय के बयान के आधार पर कथैया थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तत्क्षण 3 आरोपियों क्रमशः नंदकिशोर राय, मुंशीलाल राय और शांतिलाल राय को गिरफ्तार कर लिया गया था, अन्य पांच आरोपित क्रमशः सोनू राय, अवधेश राय, बाबूलाल राय, राजन राय और पप्पू कुमार की तलाश में छापेमारी की जा रही थी. बबन राय के अनुसार एक उनका एक बड़ा भाई ललन राय था, जो दिल्ली में मजदूरी करता था. आरोपित राजन राय ने करीब 8 वर्ष पूर्व भी साजिश रचकर धोखे से उसके बड़े भाई ललन राय को कोलकाता बुलवा लिया था और दो हफ्ते बाद उनकी ट्रेन से कटकर मौ’त हो जाने की सूचना दी थी.
