MUZAFFARPUR : काँटी में फिर घटा बड़ा हाद’सा, ट्रक से कुच’लकर छात्रा की मौ’त

मुजफ्फरपुर : सबसे पहले हम आपको बता दे कि 12 अप्रैल 2019 “शुक्रवार” के दिन मुजफ्फरपुर ज़िला के कांटी थाना क्षेत्र स्थित नरसंडा चौक पर एक घटना घटी थी जिसमे एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार दो महिलाओं को रौं’द दिया था, जिससे बाद एक महिला की मौके पर ही मौ’त हो गई थी, वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से ज’ख्मी हो गई थी,

पूरी ख़बर यहाँ पढ़ें
MUZAFFARPUR : कांटी में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, महिला अस्पतालकर्मी की मौ’त, एक घा’यल
https://muzdotnews.wpcomstaging.com/?p=30148



आज 13 अप्रैल “शनिवार” को फिर से कांटी-मड़वन रोड में सिनेमा हॉल के समीप कोचिंग जा रही एक छात्रा को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। जिससे छात्रा की घटनास्थल पर ही मौ’त हो गई। मृत’क छात्रा की पहचान “श्वेता सुरभि” के रूप में हुई, छात्रा अपने नानी के घर कांटी के शेरना में रहकर पढ़ाई कर रही थी। घट’ना  के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई थी, वही स्थानीय लोगों द्वारा चालक को पकड़ लिया गया। घटना की सूचना पर कांटी पुलिस मौके पर पहुंची। आक्रो’शित लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।



स्थानीय लोगों का कहना है कि अक्सर ऐसी घट’ना होती रहती है पर प्रशासन द्वारा लगातार लापरवाही की जा रही है। एक सप्ताह में कांटी में सड़क हाद’से में स्कूल जाने वाले ये दूसरे बच्चे की मौ’त हुई है। स्थानीय लोगों द्वारा भीड़भाड़ के बीच दिन में बड़े वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading