MUZAFFARPUR : रामनवमी पर जय श्री राम के उद्घोष से गुंजायमान हुआ नगर

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : जिले में रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस अवसर पर जिले में रामभक्तों ने विशाल जुलूस निकाल कर वातावरण को राममय बना दिया. एक ही नारा, एक ही नाम जय श्री राम जय श्री राम, भारत माता की जय, वन्दे मातरम जैसे उद्घोषों से गुंजायमान रहा नगर का वातावरण.

इस मौके पर विभिन्न दलों ने नगर के अलग-अलग क्षेत्रों से भव्य जुलूस निकाला. जुलूस का मुख्य आकर्षक रही भारत माता की लगभग 15 फीट उंची प्रतिमा और साथ में 100 फीट का तिरंगा यात्रा. रामभक्तों के गुजरते जुलूस यात्रा पर सरैयागंज समेत नगर के कई इलाकों में पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया गया.

जिले के इस्लामपुर समेत कई इलाकों में गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल पेश करते हुये रामभक्तों की सेवा सुश्रूषा करते हुये शर्बत, ठंडे पानी की बोतलों से स्वागत किया.

जिले में एसएसपी मनोज कुमार के सराहनीय पहल पर पुलिस पाठशाला, एनसीसी व स्वयंसेवी संगठनों के युवाओं द्वारा जिले के चौक चौराहों पर अपनी जिम्मेदारी निभाते हुये जिलेवासियों की सेवा में डटकर पसीना बहाया और कहीं भी जाम व तनाव की स्थिति उत्पन्न नहीं होने दी.

जिले में होली पर्व की तरह रामनवमी पर्व भी हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण के सम्पन्न होने पर जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने जिलेवासियों समेत, पुलिस पाठशाला, एनसीसी व अन्य स्वयंसेवी संगठनों के युवा वालंटियर्स समेत शांति समिति के सदस्यों के भूमिका को सराहा और बधाई दी. उन्होंने कहा कि यूं ही सामाजिक समरसता कायम रखते हुये, भावपूर्ण स्नेह बना कर पर्व त्योहारों को मिल जुल कर मनायें शहरवासी.

भगवान् श्री राम के जन्म दिवस के अवसर पर सुबह होने के साथ घर-घर में नये ध्वज लगाये गये. पूजनोत्सव के बाद घरों और प्रतिष्ठानों में राम पताका फहराये गए. दोपहर बाद जिले में जैसे रामभक्तों का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मोटर साइकिलों पर पारंपरिक शस्त्रों से सुसज्जित युवकों की टोली चल रही थी तो राम-लक्ष्मण की जोडी बुलेट पर भ्रमणशील थी.

बड़े-बड़े माइकों पर जुलूस को नियंत्रित कर रहे विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष राम नाम की जयघोष भी कर रहे थे. इस दौरान वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों सहित 250 पुलिस मित्रों की प्रतिनियुक्ति की गई थी. साथ ही प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आपसी भाईचारे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास से रामनवमी का त्योहार मनाये जाने को लेकर पुलिस बलों की तैनाती के साथ ही पुलिस मित्रों और जिला शांति समिति के सदस्यों का सहयोग लिया गया था. पुलिस मित्रों ने विधि व्यवस्था संधारण व्यवस्थित करने में कोई कोर कसर नहीं छोडी़.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading