मुजफ्फरपुर कटरा थाना क्षेत्र के तेहवारा गांव में तेन्दुआ पर हमला मामले में अज्ञात के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, संरक्षण प्राणी होने के मामले में वन विभाग ने गांव के कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
आपको बता दे कि सोमवार सुबह जिले के कटरा इलाके के चिचड़ी गांव में ग्रामीणों ने एक आदमखोर तेंदुए को मा’र गिराया था. लोगों के मुताबिक एक तेंदुआ अचानक से गांव में घुस आया था और लोगों पर हम’ला करने लगा. तेंदुए ने एक-एक कर लगभग 15 लोगों को गंभीर रूप से ज’ख्मी कर दिया, तेंदुआ के गांव में घुसने की खबर मिलते ही आक्रोशित लोगों ने तेंदुए को घेर लाठी डंडे से मा’र गिराया.मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच घाय’लों को इलाज के लिए एसकेएमसिएच में भर्ती कराया है.

प्राथमिकी हुई दर्ज
तेंदुए को मरने की खबर मिलते ही वन विभाग ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत प्राथमिकी दर्ज की जा रही है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. डीएफओ सुधीर कुमार कर्ण ने दी मामले की जानकारी।

ADVERTISEMENTS

