MUZAFFARPUR: चोर को रंगे हाथ पकड़ लोगों ने की जमकर धुना’ई, मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी की घट’ना

MUZAFFARPUR (ARUN KUMAR) : मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी में एक चोर को रंगे हाथ पकड़ कर स्थानीय लोगों ने उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी, चोर को मर’नासन्न स्थिति में छोड़ स्थानीय थाना को इसकी जानकारी दी गई।

मिली जानकारी के अनुसार मिठनपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नारायण कॉलोनी स्थित गली नंबर 14 की है।
अविनाश कुमार के घर पर कोई नही था। इसी का फायदा उठाते हुए चोर ने पीछे से बाउंड्री तड़प कर घर के अंदर दाखिल हो गया और घर मे रखे कीमती समान और आभूषण लेकर भाग रहा था इसी बीच हल्ला हंगामा होने पर स्थानीय मुहल्ले वालो ने चोर को खदेड़ कर पकड़ लिया और लाठी डंडों से जमकर पिटाई कर दी.

मरनासन्न स्थिति में पकडे़ गये चोर को सड़क पर छोड़ घटना की सूचना मिठनपुरा थाना को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुच चोर को गिरफ्तार चोर को थाना ले गयी और मामला दर्ज कर आगे की करवाई में जुटी है

पकड़े गए चोर के पास से ताला तोड़ने वाले दो औजार बरामद किये गये हैं. वही पीड़ित ने बताया कि 15 हजार नगद सहित लगभग 1 लाख के आभूषण गायब है।।

ADVERTISEMENTS


Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.